जालौन :-कोंच में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को जालौन जनपद के कोंच नगर पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रामस्वरूप खरे के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. खरे को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में माधोगढ़ विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
58 Views
