जालौन :-माधोगढ़ विधायक प्रीमियर लीग के दौरान ग्राम तीतरा खलीलपुर में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन का भव्य तुलादान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक का 84 किलो सिक्कों से तुलादान किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर एम.एस.डी. डिग्री कॉलेज विद्यालय परिवार की ओर से विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन को तीन स्वर्ण मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया।
पहला स्वर्ण मुकुट विजय सिंह निरंजन (पूर्व प्रधान, धनौरा), शिवप्रसाद निरंजन (पूर्व प्रधान, धनौरा), रामेश्वर दयाल अहिरवार, भोजराज सिंह ‘दद्दू’ (पूर्व प्रधान, धनौरा) एवं श्याम सुंदर ‘बाबूजी’ (धनौरा) द्वारा भेंट किया गया।
दूसरा स्वर्ण मुकुट शिरोमणि सिंह ‘दादा’ (तीतरा खलीलपुर) एवं हरिमोहन (तीतरा खलीलपुर) ने विधायक को पहनाकर सम्मान व्यक्त किया।
वहीं तीसरा स्वर्ण मुकुट राम अनुराग सिंह ‘बॉबी’ एवं अशोक कुमार ‘पप्पू’ द्वारा भेंट किया गया।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। विधायक के सम्मान में हुए इस विशेष आयोजन ने विधायक प्रीमियर लीग समारोह को यादगार बना दिया।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
