Home » Uncategorized » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट लीग के भव्य समापन में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट लीग के भव्य समापन में

जालौन :-कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में आयोजित विधायक खेल महोत्सव क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन 7 जून को होगा। फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजकों ने स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं।
माधौगढ़-कोंच विधानसभा क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने शनिवार को अपने आवास पर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ 20 मई को तीतरा खलीलपुर स्थित एमएसडी महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ था। रात्रिकालीन प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
करीब दो सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव का फाइनल मुकाबला 7 जून को खेला जाएगा, जिसके बाद विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की उपस्थिति खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगी और युवाओं का मनोबल बढ़ाएगी।
उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और समापन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
समापन समारोह को लेकर तीतरा खलीलपुर सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमी फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बाइट :- मूलचन्द्र सिंह निरंजन माधोगढ़ विधायक

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

59 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *