Home » Uncategorized » डीजल-पेट्रोल बचाओ संदेश के साथ मंत्री मनोज पांडेय का अनोखा स्वागत, जालौन में दिखा अलग अंदाज

डीजल-पेट्रोल बचाओ संदेश के साथ मंत्री मनोज पांडेय का अनोखा स्वागत, जालौन में दिखा अलग अंदाज

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय के जालौन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में स्वागत कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक और वैकल्पिक वाहनों का सहारा लिया। स्वागत जुलूस में सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा, राजस्थानी ऊंट, बैलगाड़ियां, घोड़ों से सजी बग्घियां और बुलडोजर शामिल किए गए। यह अनूठा आयोजन डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने तथा ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार की ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण की सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह विशेष पहल की गई है। अनोखे स्वागत को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे रहे और पूरे कार्यक्रम की चर्चा शहर भर में होती रही।
जालौन मुख्यालय उरई पहुंचे मंत्री मनोज पांडेय ने विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
मंत्री के इस अनोखे स्वागत की तस्वीरें और वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *