जालौन। थाना आटा पुलिस एवं स्वाट टीम प्रभारी रिंकू चौधरी व सर्विलांस टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहरण की एक गंभीर घटना का सफल खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार तथा अपहृत की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलने के बाद थाना आटा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई छानबीन के आधार पर दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहृत को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी (IPS) ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीमों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते अपहृत को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
