Home » Uncategorized » कोंच में पुरुषोत्तम मास का भव्य धार्मिक आयोजन,16 मई से अनवरत चल रहा पार्थवेश्वर निर्माण व महारुद्राभिषेक

कोंच में पुरुषोत्तम मास का भव्य धार्मिक आयोजन,16 मई से अनवरत चल रहा पार्थवेश्वर निर्माण व महारुद्राभिषेक

जालौन के कोंच नगर में स्थित कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज के सामने सिद्धपीठ माँ भुवनेश्वरी धाम में परम पुनीत पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भगवान पुरुषोत्तम के परम आराध्य देवाधिदेव भगवान शिव के पार्थवेश्वर स्वरूप का निर्माण, पूजन-अर्चन, वंदन एवं महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक अनुष्ठान 16 मई से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 तक प्रतिदिन अनवरत रूप से संचालित हो रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव एवं भगवान पुरुषोत्तम की आराधना का विशेष अवसर प्राप्त होगा तथा विभिन्न वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जाएगा।
आयोजन की विशेषता यह है कि 12 जून 2026 को ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. रामदास जी महाराज दीक्षा समारोह में अपने दिव्य सान्निध्य एवं आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को कृतार्थ करेंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन सिद्धपीठ माँ भुवनेश्वरी के पीठाधीश्वर एवं चरण सेवक पंडित शिवकांत शास्त्री महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

बाइट :- चरण सेवक मां भुवनेश्वरी पीठाधीश्वर पंडित शिवकांत शास्त्री

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *