जालौन। कोतवाली जालौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम गठित कर मामले की गहन जांच शुरू की गई। तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में संबंधित धाराओं में अलग से कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
48 घंटे में चोरी का खुलासा कर कोतवाली जालौन पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
