Home » Uncategorized » तहसील परिसर में धधका नीम का पेड़, मची अफरा-तफरी

तहसील परिसर में धधका नीम का पेड़, मची अफरा-तफरी

कूड़े में लगी चिंगारी बनी खतरा, रिकॉर्ड रूम तक पहुंच सकती थी आग

जालौन के कोंच तहसील परिसर में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लेखपाल कक्ष के पीछे खड़े पुराने नीम के पेड़ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा पेड़ धू-धू कर जलने लगा। घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और दूर तक उठता धुआं देखकर तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीम के पेड़ के नीचे लंबे समय से कूड़े का ढेर जमा था। गुरुवार शाम अचानक उसी कूड़े में आग लग गई। शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली आग समझा, लेकिन कुछ ही देर में आग पेड़ तक पहुंच गई और सूखे हिस्सों ने तेजी से आग पकड़ ली। इसके बाद पूरा पेड़ आग की लपटों में घिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से पेड़ को भारी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास मौजूद कार्यालयों और रिकॉर्ड कक्ष तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तहसील परिसर में फैले कूड़े की नियमित सफाई और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है।
घटना की सूचना पर एसडीएम कोंच हेमंत पटेल, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *