Home » Uncategorized » घर में फंदे पर लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी।

घर में फंदे पर लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी।

घर में फंदे पर लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी।

लावन= थाना क्षेत्र के ग्राम लावन में एक व्यक्ति ने घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लावन निवासी देवेंद्र प्रजापति (45) पुत्र दीनदयाल शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी बिमला और पुत्र भारत सिंह दिल्ली में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। बताया गया कि देवेंद्र गांव में अकेला रहता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी और पुत्र गांव आए हुए थे।
मोहल्लेवासियों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर पत्नी और पुत्र से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। शाम करीब चार बजे लोगों ने देवेंद्र को घर में बने टीन शेड से रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना की जानकारी चौकीदार चरण सिंह ने समथर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच-पड़ताल और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और विवाहित पुत्री को छोड़ गया है। थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

48 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *