Home » Uncategorized » नगर के श्री खेरापति सरकार हनुमान जी मंदिर पर सुंदरकांड पाठएवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

नगर के श्री खेरापति सरकार हनुमान जी मंदिर पर सुंदरकांड पाठएवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

मोंठ–कस्बा स्थित श्री खेरापति सरकार मंदिर में को स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण द्विवेदी की नवमी पुण्यतिथि के अवसर पर रात करीब 9 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मजीत द्विवेदी द्वारा कराया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या में श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके महंत बैदेही शरण महाराज, महंत कमलेश शरण महाराज,कथा व्यास रमाकांत व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

98 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *