Home » Uncategorized » नगर में लगा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर

नगर में लगा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर

नगर में लगा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर

मोंठ। नगर के शिवम अग्रवाल ने अपनी दादी मुन्नी देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में लोगों की आंखों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई। इसके साथ ही खून, शुगर और बीपी से संबंधित जांचें भी नि:शुल्क कराई गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों एवं अन्य लोगों के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। शिवम अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर गरीबों और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर रामस्वरूप पोद्दार, संजय अग्रवाल, शिवम कुमार, सानू, सागर, सार्थक, दीपांश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

71 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *