Home » Uncategorized » खाकी से बदसलूकी! चलती बस से महिला सिपाही को उतारा, शताब्दी बस स्टाफ की दबंगई कैमरे में कैद”

खाकी से बदसलूकी! चलती बस से महिला सिपाही को उतारा, शताब्दी बस स्टाफ की दबंगई कैमरे में कैद”

जालौन :- उरई में देर रात खाकी के सम्मान को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां शताब्दी बस के संचालक और कर्मचारियों पर महिला सिपाही से अभद्रता और दबंगई दिखाने के आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही उरई से जालौन तक महज कुछ किलोमीटर की यात्रा के लिए बस में बैठी थी। इस दौरान महिला सिपाही लगातार टिकट काटने की बात कहती रही, लेकिन बस कर्मचारियों ने टिकट देने के बजाय उससे अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
आरोप है कि शताब्दी बस के कर्मचारियों ने गुंडई दिखाते हुए महिला सिपाही को चलती बस से नीचे उतार दिया। घटना के दौरान बस में मौजूद यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, उरई से दिल्ली जा रही अमर ट्रेवल्स की टूरिस्ट बस में यह पूरा हंगामा हुआ। बस कर्मचारियों का हाईवोल्टेज ड्रामा इतना बढ़ गया कि दिल्ली जाने वाली अन्य सवारियों को भी घंटों परेशान होना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सिपाही बार-बार टिकट काटने की बात कहती रही, लेकिन बस स्टाफ रौब झाड़ते और दबंगई दिखाते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं महिला सिपाही से अभद्रता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर यात्रियों की सुरक्षा का दावा करने वाले बस कर्मचारी कानून की रक्षक महिला सिपाही के साथ ही अभद्रता पर उतर आए, तो आम यात्रियों के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा.?

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

34 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *