Home » Uncategorized » 12 दिन बाद गल्ला मंडी में मिला लापता किशोर का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

12 दिन बाद गल्ला मंडी में मिला लापता किशोर का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

12 दिन बाद गल्ला मंडी में मिला लापता किशोर का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

मोंठ= कस्बा मोंठ के मोहल्ला मदारगंज निवासी 13 वर्षीय किशोर के लापता होने के 12 दिन बाद उसका शव गुरुवार को शाम 6 बजे गल्ला मंडी क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला मदरगंज निवासी दिनेश कुमार का पुत्र प्रेम वर्मा उर्फ डब्बू (13) बीती 17 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी एवं आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली मोंठ में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
गुरुवार को शाम 6 बजे गल्ला मंडी क्षेत्र में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सीओ मोंठ अजय श्रोतिय, कोतवाल राजेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त लापता किशोर प्रेम वर्मा के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में शोक एवं दहशत का माहौल बना हुआ है।

68 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *