Home » Uncategorized » माधौगढ़ प्रीमियर लीग में युवाओं को मिला नई सोच का संदेश

माधौगढ़ प्रीमियर लीग में युवाओं को मिला नई सोच का संदेश

माधौगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत कोंच तहसील के ग्राम तीतरा खलीलपुर में आयोजित मुकाबलों के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने युवाओं को शिक्षा और खेल दोनों के महत्व का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपनी सोच बदलनी होगी। केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद भी जीवन में सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
प्रकाश पाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा—
“पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे उनके भी बाप।”
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं, जबकि शिक्षा भविष्य को मजबूत बनाती है। दोनों का संतुलन ही युवाओं को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।
टूर्नामेंट में उनके साथ आए क्षेत्रीय संघठन मंत्री एड .संदीप ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन,बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

बाइट :- प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *