जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर स्थित एमएसडी महाविद्यालय मैदान में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र सिंह निरंजन के आयोजकत्व में चल रहे माधौगढ़ विधानसभा लीग प्रीमियम नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। फ्लड लाइट की रोशनी में देर रात खेले जा रहे मुकाबलों को देखने के लिए क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर पहुंच रहे हैं। बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे खेले गए मुकाबले में रहमत इलेविन कालपी और मेजर ध्यानचंद झांसी की टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला।
मेजर ध्यानचंद झांसी की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 9 विकेट खोकर 74 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से बड़ा स्कोर खड़ा नहीं हो सका। रहमत इलेविन कालपी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए झांसी के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
रहमत इलेविन कालपी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 76 रन बनाकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों के चौके-छक्कों पर मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट में लगातार बढ़ रही दर्शकों की भीड़ इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने युवाओं और खेल प्रेमियों में खास उत्साह पैदा किया है।
इस दौरान मैच देखने के लिए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, सीडीओ जालौन कोमेंद्र कलाकर, ब्लॉक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह बेरा, शासकीय अधिवक्ता लखन लाल निरंजन, देवेंद्र निरंजन छून्ना विरगुआ , हिमांशु निरंजन विरगुवा,विकास पटेल धनोरा और प्रदीप धनोरा, आशु निरंजन महत्वानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321
