Home » Uncategorized » जालौन में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई रास्ते बंद

जालौन में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई रास्ते बंद

जालौन में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार तीतरा खलीलपुर-कोंच मार्ग पर बड़े पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी-तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई इलाकों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीण/नगर क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।
वहीं एक बार फिरसे बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी मूँग की फसल पर मौसम की मार पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहा तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
ग्रामीण इलाकों में लोग मौसम साफ होने और प्रशासन द्वारा रास्ते खुलवाने का इंतजार कर रहे हैं।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *