સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी।

भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी।

भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी
मऊरानीपुर। भीषण गर्मी के बीच मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए दो वाटर कूलर पर्याप्त रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। गर्मी के इस मौसम में निःशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर लगे एक वाटर कूलर की नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि यदि समय-समय पर रखरखाव किया जाए तो यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक जय सिंह राजावत ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले वाटर कूलरों की सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि सफाई की तिथि अंकित न होने का कारण कर्मचारी की चूक हो सकती है या किसी ने तिथि मिटा दी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण वाटर कूलरों का पानी पर्याप्त रूप से ठंडा नहीं हो पा रहा है।

76 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।