मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।
जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर सेमरी मंदिर के महंत माधव दास महाराज, विधायक पुत्र राहुल राजपूत,अरविंद पटसरिया,कल्लू सोनी,योगेश पांडेय,रविन्द्र गुप्त,अमित अग्रवाल,रामबाबू मास्टर, राममोहन श्रीवास्तव,पप्पू सविता,सायरा,सद्दाम खां,मनमोहन लहराया,किशोरी झा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
119 Views
