સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु।

मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु।

सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
मऊरानीपुर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पठा स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शनिवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। कथा पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण धार्मिक भजनों, कीर्तन और भगवान के जयकारों से गूंजता रहा। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा पेयजल, बैठने और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी।
भंडारे के दौरान समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक संस्कारों, नैतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। कथा के माध्यम से लोगों को सत्य, सेवा, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
समापन अवसर पर सुरेन्द्र सिंह परमार, चतुर्भुज मौर्य, यजमान विमला एवं जगदीश राजपूत, मुलायम राजपूत, जगमोहन खरे, उमाशंकर राय, भूपेन्द्र साहू, अशोक राजपूत, मनोज कुशवाहा, धर्मेन्द्र साहू, रामकिशोर साहू, मुकेश राय, रतन, उदयभान, प्रेमचंद राजपूत, रविन्द्र राय, आकाश साहू, अनुराग सिंह चौहान, डॉ. रमेश श्रीवास, सोनू गुप्ता, सुरेन्द्र द्विवेदी, हरिश्चंद्र राजपूत, भूपेन्द्र सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

65 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।