સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।

झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।

लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने यात्रियों को सूचित किया है कि लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण 15 मई से 23 जून तक कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस अवधि में झांसी और लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू सेवा का संचालन आंशिक रूप से बदला जाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, झांसी-लखनऊ मेमू (64701) अब निर्धारित अवधि में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक ही संचालित होगी। वहीं, लखनऊ से झांसी आने वाली मेमू सेवा का संचालन भी लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से किया जाएगा। इससे झांसी और लखनऊ के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लखनऊ स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
निर्धारित अवधि में ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसके स्थान पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऐशबाग रेलवे स्टेशन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।