સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण।

झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण।


झांसी। शहर के वार्ड संख्या 16 मसीहागंज क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए नगर विधायक रवि शर्मा ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मोहल्लों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बौद्धनगर, नाथ की कोठी, मैला की टौरिया, कल्सी का बगीचा और सेंट मैरी स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।
विधायक के साथ जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सभासदों ने विधायक को बताया कि वार्ड की कई गलियों में अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर विधायक रवि शर्मा ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन का अभाव है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पाइप लाइन बिछाई जाए, ताकि प्रत्येक घर तक पर्याप्त पेयजल पहुंच सके।
निरीक्षण के दौरान सभासद महेश गौतम, उमेश कुमार, बालस्वरूप साहू, रामजी परिहार, आशीष तिवारी, कन्हैया कपूर, श्रीमती ममता सुगर सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।