સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » समथर — शनिवार को समथर क्षेत्र के ग्राम ऐरा से झांसी एवं ग्राम कांडोर से झांसी के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया ।

समथर — शनिवार को समथर क्षेत्र के ग्राम ऐरा से झांसी एवं ग्राम कांडोर से झांसी के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया ।

समथर — शनिवार को समथर क्षेत्र के ग्राम ऐरा से झांसी एवं ग्राम कांडोर से झांसी के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और गाँव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के उद्देश से परिवहन विभाग की मिनी बस सेवा योजना के अंतर्गत शनिवार को क्षेत्र के ग्राम ऐरा से झांसी एवं ग्राम कांडोर से झांसी के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं संत बासुदेव महाराज बराठा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया तथा क्षेत्रवासियों को नई बस सेवा की सौगात दी । उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और गाँव को जिला मुख्यालय से जोड़ने के उद्देश से परिवहन विभाग द्वारा इक्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे थे जिसमे भारी संख्या में आवेदन स्वीकृत हुये बस मालिको को परमट दिए जा रहे हैं और इन नई बसों का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम ऐरा से झांसी और ग्राम कांडोर से झांसी बस को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। गांवों को बेहतर सड़क और यातायात सुविधाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए शहर आने-जाने में सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से झांसी के लिए सीधी बस सेवा की आवश्यकता थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को अब कम समय में सुरक्षित यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी । इस अवसर पर बृजबिहारी व्यास, मोनू नगाइच, कपिल मुदगिल, शिवम शर्मा,रबि बसोबई , राजा जौरा, राजेंद्र सिंह सेंगर,मोहित उदेनिया,आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

117 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।