સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » समथर — मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम शक्ति केन्द्र थाना समथर द्वारा नगर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया ।

समथर — मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम शक्ति केन्द्र थाना समथर द्वारा नगर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया ।

समथर — मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम शक्ति केन्द्र थाना समथर द्वारा नगर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया । शक्ति केंद्र महिला आरक्षी द्वारा महिलाओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के तहत सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना,पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108,112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया साथ ही आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिये भी जागरूक किया गया। इस मौके पर उनको सुविधा हेतु पिंक कार्ड वितरित किए गए । महिला आरक्षी ने बालिकाओं और महिलाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लेने के लिए प्रेरित करते हुये एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुये कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क नहीं करे और किसी भी संदिग्ध लिंक या कोल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें और कोई ओ टी पी किसी को साझा नहीं करें ।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।