Home » Uncategorized » समथर — नगर एवं क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समानता दिवस के रूप में मनाई गई ।

समथर — नगर एवं क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समानता दिवस के रूप में मनाई गई ।

समथर — नगर एवं क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समानता दिवस के रूप में मनाई गई । नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना के नेतृत्व में नगर के पीपरी बस स्टैंड एवं अम्बेडकर पार्क मे स्थापित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बिभिन्न गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व पर अपने अपने बिचार व्यक्त करते हुये उनके द्वारा बताए गए सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया व स्वच्छता अभियान के तहत लोगो को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना मेवाती द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना का तिलक लगाकर,माल्यार्पण कर एवं डा भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद गण,कर्मचारीगण और भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

भीम युवा संकल्प समिति के तत्वाधान में नगर के पंडोखर रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयन्ती मनाई गई । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना,पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज एवं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पृथक पृथक एवं समय अन्तराल पर सम्मिलित हुये । कमेटी अध्यक्ष सौरभ अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर कमेटी के तत्वाधान में नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुई । शोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं बक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर अपने अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर महेश पेन्टर,सन्तराम दोहरे,मुन्ना मेवाती,रमेश बाल्मीकि,कासिम खां,अरविन्द श्रीवास,कोशिक खां,भानू जाटव,आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


हरदयाल सिंह महाविद्यालय पहाड़पुरा स्टेट समथर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के आरंभ में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर महाबिद्यालग के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार द्विवेदी ने माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किया । इस दौरान नकताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर रामसरुप गोस्वामी,चंद्रजीत सिंह गुर्जर,सानू सेन,रामकुमार सविता,नरेन्द्र सोनी,

रेनू गुर्जर,रजनी अग्रवाल,पदमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

85 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *