Home » Uncategorized » मोंठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक।

मोंठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक।

मोंठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक
मोंठ। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को मोंठ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और जगह-जगह लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
रैली में सपा नेता एवं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव भी शामिल हुए। उन्होंने नगर के एक विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का शिक्षा पर विशेष जोर था और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *