मोंठ में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई रैली
मोंठ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में रैली निकालकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन अनुरुद्ध कुमार यादव उर्फ बड़े राजा एवं देवेंद्र गुसाई नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोंठ भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाए और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
जालौन: कैफे एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, अवैध हुक्का बार का खुलासा
गरीब रिक्शा चालक की मदद को आगे आई पुलिस, थानाध्यक्ष ने पेश की मानवता की मिसाल
मोंठ में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई रैली।
मोंठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक।
मोंठ में हनुमान मंदिरों पर धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि ।
समथर — नगर एवं क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती समानता दिवस के रूप में मनाई गई ।
मोंठ में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई रैली।
Mardul Pandey
गरीब रिक्शा चालक की मदद को आगे आई पुलिस, थानाध्यक्ष ने पेश की मानवता की मिसाल
April 14, 2026
7:01 pm
मोंठ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, रैली में शामिल हुए पूर्व विधायक।
April 14, 2026
4:52 pm
मोंठ में हनुमान मंदिरों पर धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि ।
April 14, 2026
4:49 pm
नारी वंदन योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक
April 13, 2026
5:30 pm