मोंठ में हनुमान मंदिरों पर धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि ।
मोंठ = मंगलवार को नगर के श्री खेरापति सरकार हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। सुबह मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
वहीं नगर के कटरा बाजार स्थित हनुमान जी मंदिर में चल रही अखंड रामायण पाठ का भी विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर हवन-पूजन कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मंगल कामनाएं कीं। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पुजारी हरगोविंद बिरथरे ने आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
