मोंठ में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर आयोजित, 20 आवेदन हुए जमा।
मोंठ = दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद झांसी के तत्वावधान में शनिवार को मोंठ ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए अपने आवेदन पत्र जमा किए।इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उनका सत्यापन किया गया। विभाग से आए अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के लिए आवेदन लिए गए है। उन्होंने बताया कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके। पात्र लाभार्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण आयुषी नायक, जय प्रकाश, सीताराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
