સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » निकटवर्ती ग्राम छपार में चल रही श्री राम कथा में श्री भरत के आदर्श चरित्र और भ्रातृ प्रेम का वर्णन किया।

निकटवर्ती ग्राम छपार में चल रही श्री राम कथा में श्री भरत के आदर्श चरित्र और भ्रातृ प्रेम का वर्णन किया।

श्री भरत के आदर्श चरित्र और भ्रातृ प्रेम का वर्णन किया।

मोंठ= निकटवर्ती ग्राम छपार में बीर हरदौल के स्थान पर चल रही श्रीराम कथा एवं 11 कुंडीय विष्णु महायज्ञ में रविवार को कथा व्यास साध्वी ज्योति शास्त्री ने भगवान श्रीराम के अनुज श्री भरत जी के आदर्श चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्री भरत की निष्काम भक्ति, त्याग, समर्पण और भ्रातृ प्रेम को मानव जीवन के लिए अनुकरणीय बताया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
साध्वी ने कहा कि श्री भरत जी भारतीय संस्कृति में आदर्श भाई, आदर्श भक्त और आदर्श शासक के रूप में पूजनीय हैं। उन्होंने अयोध्या का राजसिंहासन स्वीकार करने के बजाय भगवान श्रीराम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित किया और स्वयं नंदीग्राम में तपस्वी जीवन व्यतीत किया। यह प्रसंग दर्शाता है कि सच्ची भक्ति में त्याग, समर्पण और मर्यादा का विशेष महत्व होता है।
कथा के दौरान उन्होंने श्रीराम और भरत के बीच अटूट प्रेम का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भाई के प्रति भाई का ऐसा प्रेम संसार के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री भरत जी ने अपने बड़े भाई के प्रति निष्ठा, सम्मान और समर्पण की जो मिसाल प्रस्तुत की, वह आज भी प्रत्येक परिवार के लिए आदर्श है।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। कथा के अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। कथा स्थल पर पहुंचकर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने कथा व्यास को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।
कथा व्यास ने बताया कि कथा समापन के उपरांत आगामी 19 मई को 2 कन्याओं के सामूहिक विवाह भी सम्पन्न होंगे। कन्यादान के लिए अधिक से अधिक लोग शामिल हो।

73 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।