સમાચાર ફ્લેશ
बकरीद पर्व को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है. अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाईसारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन। कलेक्ट्रेट में 5 जनसंवाद डेस्क शुरू, शिकायतकर्ता अब सीधे ले सकेंगे फीडबैक अयोध्या धाम में रामकोट परिक्रमा, गुरुदेव वैदेही बल्लभ शरण महाराज के सानिध्य में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नायशा मेकओवर एंड ब्यूटी ऐकडमी का शुभारंभ किया गया
Home » Uncategorized » अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाईसारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन।

अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाईसारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन।

अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाई
सारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन।

मोंठ= तहसील क्षेत्र के ग्राम सारन में बेतवा नदी से हो रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बुधवार को एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से खनन में प्रयुक्त तीन रास्तों को नष्ट करा दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि ग्राम सारन के पास बेतवा नदी से लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से की जा रही थी। शिकायतों के आधार पर बुधवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां खनन के लिए बनाए गए अस्थायी रास्ते पाए गए।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन बुलवाकर खनन में उपयोग किए जा रहे तीन रास्तों को खुदवाकर बंद करा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल है।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *