સમાચાર ફ્લેશ
बकरीद पर्व को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है. अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाईसारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन। कलेक्ट्रेट में 5 जनसंवाद डेस्क शुरू, शिकायतकर्ता अब सीधे ले सकेंगे फीडबैक अयोध्या धाम में रामकोट परिक्रमा, गुरुदेव वैदेही बल्लभ शरण महाराज के सानिध्य में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नायशा मेकओवर एंड ब्यूटी ऐकडमी का शुभारंभ किया गया
Home » Uncategorized » मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है.

मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है.

मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है. विधायक ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की और किसानों के सामने आ रही समस्याओं का निदान कराने को लेकर चर्चा की. इसके बाद सीडीओ एवं एडीएम ने बैठक कर गेहूं खरीद को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.
गरौठा विधायक ने मोंठ मंडी एवं गेहूं खरीद केंद्रों का दौरा किया. यहां किसानों ने उपज बेचने को लेकर आ रही दिक्कतों को बताया. इस पर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी से बात की. उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा लगातार गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से बेंचा जा रहा है और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ भी मिल रहा है, लेकिन जानकारी में आया है कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र के मारकुआं, भदरवारा, गुरसरांय, खडैनी, बामौर, पूँछ, समथर, साकिन, मोंठ, अम्मरगढ आदि क्रय केन्द्रों पर किसानों को अपना गेहूँ डालने में बडी समस्याए आ रही है, जबकि आर०एफ०सी०, एफ०सी०आई० सोसायटीयों, के पर्याप्त मात्रा में क्रय केन्द्र खुले हैं. यहां कभी बारदाने की समस्या, कभी अत्यधिक माल क्रय केन्द्र पर जमा है उसका डिलेवरी न होना इसके पहले वेयरहाउस में दूर जाने की समस्या किसानों को क्रय केन्द्रो पर एक-एक सप्ताह से भी अधिक समय रूकना पड रहा है. कई सोसायटीयों के क्रेन्द्र पर अत्याधिक नम्बर लगा दिये लेकिन जिन किसानों से पैसा मिल जाता उन किसानों का गेहूँ पहले तौल देते हैं.किसानों के द्वारा क्रय केन्द्र प्रभारियों की लगातार शिकायतें की जा रही हैं. कुछ क्रय केन्द्र बारदाने के नाम पर बन्द से पड़े हैं क्रय केंद्रों पर बिकवाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी को लगा कर तत्काल किसानों की समस्या का निदान कराया जाए जिससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।

90 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *