સમાચાર ફ્લેશ
बकरीद पर्व को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने किसानों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई है. अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाईसारन में बेतवा नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था अवैध खनन। कलेक्ट्रेट में 5 जनसंवाद डेस्क शुरू, शिकायतकर्ता अब सीधे ले सकेंगे फीडबैक अयोध्या धाम में रामकोट परिक्रमा, गुरुदेव वैदेही बल्लभ शरण महाराज के सानिध्य में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नायशा मेकओवर एंड ब्यूटी ऐकडमी का शुभारंभ किया गया
Home » Uncategorized » बकरीद पर्व को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

बकरीद पर्व को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

बकरीद को लेकर मोंठ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

मोंठ= बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मोंठ थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बुधवार को देर रात पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. अरविंद कुमार ने क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिय एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल के साथ नगर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। नगर में जगह-जगह पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का एहसास बना रहा।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *