સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » मोंठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर किया मंथन

मोंठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर किया मंथन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

मोंठ= मोंठ हाइवे स्थित एक होटल में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोंठ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रामजी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ,विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष झांसी एडवोकेट देशराज रिछारिया रहे।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं तथा आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। रोजगार के अवसर घट रहे हैं, कृषि लागत बढ़ रही है और ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसरोकारों के मुद्दे उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित और अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।
बैठक का संचालन रामजी चतुर्वेदी ने किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा ताहिर बेग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार बरदिया ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुलदीप सिंह यादव, भरत व्यास, ज्ञान सिंह वर्मा, उमाकांत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

45 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।