સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ में मारपीट से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चार पर मुकदमा

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ में मारपीट से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चार पर मुकदमा

मारपीट से आहत महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चार पर मुकदमा

मोंठ (झांसी)। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ में रविवार तड़के एक महिला ने घर के भीतर गले मे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर गांव के ही एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका के पुत्र कमलेश पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मई को गांव के पवन राजपूत, उनकी पत्नी क्रांति राजपूत, पुत्री अभिलाषा राजपूत और पुत्र आशीष राजपूत उनके घर आए थे। आरोप है कि क्रांति राजपूत ने उसकी मां श्रीमती अन्नू देवी (55) पर उसके पति से बात करने का आरोप लगाया। इस पर अन्नू देवी ने इनकार किया, लेकिन विवाद बढ़ गया और चारों ने मिलकर माँ की मारपीट कर दी।

परिजनों का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद अन्नू देवी गहरे सदमे में आ गई थीं और तभी से गुमसुम रहने लगी थीं। आरोप है कि इसी मानसिक आघात के चलते रविवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने घर के अंदर रस्सी का फंदा गले मे डाल लिया , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर पवन राजपूत, क्रांति राजपूत, अभिलाषा राजपूत और आशीष राजपूत के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।