સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » समथर थाना क्षेत्र के ग्राम कडूरा में बीमारी से पीड़ित शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम कडूरा में बीमारी से पीड़ित शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

बीमारी से पीड़ित शिक्षामित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

मोंठ= थाना समथर क्षेत्र के ग्राम कडूरा निवासी एक शिक्षामित्र की बीमारी के चलते रविवार शाम मौत हो गई। उनकी मृत्यु से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम कडूरा निवासी मंगलदास (55) पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलदास गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।