સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » मोंठ के बुढ़ावली गांव में दीवार गिरने से दबकर व्यक्ति गंभीर घायल, झांसी रेफर।

मोंठ के बुढ़ावली गांव में दीवार गिरने से दबकर व्यक्ति गंभीर घायल, झांसी रेफर।

दीवार गिरने से दबकर व्यक्ति गंभीर, झांसी रेफर।

मोंठ= थाना मोंठ के ग्राम बुढ़ावली में रविवार शाम कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावली निवासी रामनारायण (45) रविवार शाम करीब छह बजे अपने घर की जर्जर कच्ची दीवार को तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला।
गंभीर हालत में रामनारायण को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

97 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।