સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। भीषण गर्मी में मऊरानीपुर स्टेशन के यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी। मऊरानीपुर (झांसी)= यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में धूप में प्रतीक्षा करने को विवश हैं राहगीर मऊरानीपुर (झांसी)=सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु। झांसी=पेयजल संकट को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने किया वार्ड 16 का निरीक्षण। झांसी= लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू 23 जून तक प्रभावित, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव।
Home » Uncategorized » सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर सीओ मोंठ गंभीर, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर सीओ मोंठ गंभीर, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर सीओ मोंठ गंभीर, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश।

मोंठ= क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोंठ अजय श्रोतिय ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मोंठ, चिरगांव और पूंछ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि हाइवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित किए जाएं।
सीओ ने कहा कि झांसी-कानपुर हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जिन स्थानों पर सड़क हादसे अधिक होते हैं, वहां चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी सूचना बोर्ड भी स्थापित किए जाएं, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
सीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग दें, तो सड़क हादसों में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।

90 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ– रविवार को श्री खेरापति हनुमान जी मंदिर पर नगर पंचायत मोठ की पूर्व अध्यक्ष शकीला किन्नर ने अपने गुरु किंनर इमरती बाई की 23वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।