सीबीएसई कक्षा 12 में मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मोंठ का शानदार प्रदर्शन।
मोंठ = मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मोंठ के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों का शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के छात्र प्रतीक यादव ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तृप्ति श्रीवास्तव ने 77.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुदीक्षा यादव ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गार्गी और नेहा गुप्ता ने 76.2-76.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की मेधा सूची में स्थान बनाया। सभी विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
प्रधानाचार्य शादाब बेग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासित अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रबंधन ने शिक्षकों की निष्ठा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के लगनपूर्ण प्रयास की सराहना की। साथ ही विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।
