ओशियन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ।
मोंठ= नगर के ओशियन पब्लिक स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग करना है।
कैंप की शुरुआत विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सभा से हुई। प्रधानाचार्या उमा वर्मा ने शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाचार्य उमा वर्मा ने बताया कि प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
पहले दिन योग, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रुबिक क्यूब, शब्द-पहेलियां और मिस्ट्री क्वेश्चन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों की लिखावट सुधारने के लिए हैंडराइटिंग वर्कशॉप तथा तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए शतरंज व अन्य लॉजिक गेम्स का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। समर कैंप को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जयराज , आचार्य ध्रुव, अजय, अजीत, रजनी, शैली, राधा, राधा यादव, सृष्टि, ज्योति, सुनील, विवेक, ज्योति गुप्ता, गुड़िया, छवि, कशिश और लवली उपस्थित रहीं।
