Home » Uncategorized » समथर में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

समथर में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

समथर-समथर थाना क्षेत्र के ग्राम करई में मंगलवार को रात 11 बजे 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटककर गले मे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करई निवासी कमलेश कुमार अहिरवार मंगलवार को शाम 5 बजे बजे गांव के समीप स्थित अपने खेत पर गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात 11 बजे करीब उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला।
घटना की सूचना समथर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बृजेश भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

====थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएँगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

61 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *