Home » Uncategorized » एक घंटे में मोंठ पुलिस ने खोजकर लौटाया 50 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल।

एक घंटे में मोंठ पुलिस ने खोजकर लौटाया 50 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल।

एक घंटे में मोंठ पुलिस ने खोजकर लौटाया 50 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल।

मोंठ = पूंछ निवासी एक महिला का बाइक से आते समय रास्ते में पर्स और मोबाइल फोन गिर गया। पर्स में 50 हजार रुपये नकद रखे थे। सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज एक घंटे के भीतर पर्स, मोबाइल और पूरी नकदी बरामद कर महिला को सकुशल वापस सौंप दिया। पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पूंछ कस्बे की निवासी रुखसार बेगम ने मोंठ के मदारगंज मोहल्ले में एक प्लॉट खरीदा है, जहां उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति बबलू के साथ बाइक से निर्माणाधीन मकान पर आ रही थीं। इसी दौरान कस्बे के इंदिरा चौराहे के पास उनका पर्स और मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया। पर्स में मकान निर्माण कार्य के लिए रखे 50 हजार रुपये नकद भी थे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें सामान गायब होने की जानकारी हुई।
रुखसार बेगम ने तत्काल मोंठ कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। कोतवाल राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इंदिरा चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में एक व्यक्ति द्वारा पर्स उठाते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने उसे तलाश कर संपर्क किया और पर्स में रखी पूरी नकदी तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
करीब एक घंटे के भीतर पुलिस ने पूरा सामान रुखसार बेगम को सौंप दिया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर महिला ने मोंठ पुलिस और कोतवाल राजेश पाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीकांत, दीप तिवारी, श्याम तोमर, चालक अनिल कटियार,महिला आरक्षी अंशिका यादव, शामिल रही।

84 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *