Home » Uncategorized » कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ।

कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ।

कलश यात्रा के साथ नवचंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ।

मोंठ= निकटवर्ती ग्राम तालोंड स्थित प्राचीन शंकर जी मंदिर परिसर में गुरुवार को नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। घोड़ों के नृत्य ने मन मोह लिया।यज्ञ परीक्षित दीपिका अंशुल तथा कथा परीक्षित दीप रानी अनुरुद्ध राजपूत ने श्रीमद्भागवत महापुराण को सिर पर धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया।
वृंदावन से पधारे कथा व्यास सुमित जी महाराज ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कलशों में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।
आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं धार्मिक प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर रामजी राजपूत, विष्णुकांत दुबे, माता प्रसाद राजपूत, सुनील राजपूत, लखन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

37 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *