खाली पड़े खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मोंठ= नगर के अशोक नगर मोहल्ले में गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक खाली पड़े खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आग खाली खलिहान की जमीन में लगी थी। घटना में किसी के घायल होने अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
80 Views
