मधुमक्खियों के हमले से किशोर घायल।
मोंठ =जंगल में लकड़ी काटने गए एक किशोर पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम 6 बजे आशु (14) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ग्राम मढ़ापुर थाना औरैया थाना मजदूरी करता है। बताया गया कि वह जंगल क्षेत्र में परिजनों के साथ लकड़ी काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर पर कई स्थानों पर डंक लगने से वह घायल हो गया।
साथियों और परिजनों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया।
56 Views
