समथर-समथर नगर के अग्गा बाजार में बुधवार को शाम करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गई और कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गश्त कर रहे दो सिपाहियों समेत छ लोग घायल हो गए, जिनमें एक सिपाही और एक राहगीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पहले सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों से टकराई और फिर बाजार में मौजूद लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाजार क्षेत्र में गश्त कर रहे सिपाही अभिषेक पटेल और पुनीत साहू भी कार की टक्कर से घायल हो गए। इसके अलावा राहगीर बृजेश निवासी ग्राम सलेमापुर थाना पूछ, गौतम कुमार निवासी समथर तथा विवेक निवासी , समथर सोनू निवासी चिरगांव खुर्द भी हादसे में घायल हो गए।
घायलों में बृजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं सिपाही अभिषेक पटेल को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए मोठ अस्पताल भेजा गया। सूचना पर थाना प्रभारी अतुल राजपूत मोंठ अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि स्विफ्ट कार को पकड़ लिया गया है। चालक कार छोड़कर भाग गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
સમાચાર ફ્લેશ
ओशियन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ।
समथर में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति चरित्र और धुंधकारी उद्धार प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर।
मधुमक्खियों के हमले से किशोर घायल।
मोंठ में खेत में पानी देते समय करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
समथर में बेकाबू कार ने मचाई तबाही, छह घायल। जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं
समथर में बेकाबू कार ने मचाई तबाही, छह घायल। जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं
Mardul Pandey
समथर में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
May 13, 2026
9:19 pm
मधुमक्खियों के हमले से किशोर घायल।
May 13, 2026
9:18 pm
मोंठ में खेत में पानी देते समय करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
May 13, 2026
9:17 pm
