Home » Uncategorized » मोठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां।

मोठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां।

मोठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, बांटी मिठाइयां।

मोठ = भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में जीत पर सोमवार को नगर मोठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पं. कपिल मुदगिल ने इसे जनविश्वास और सुशासन की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है। इस अवसर पर पं. मुदगिल के नेतृत्व में मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारों से बाजार क्षेत्र गुंजायमान रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की पारदर्शी कार्यशैली, विकासोन्मुखी योजनाएं तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में किए गए कार्यों से जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान सहित राजा जौरा, दयाल गिरी, प्रमोद तिवारी, केपी बुंदेला, राहुल पाठक, अनिल सोनी, धर्मेंद्र कुशवाहा, सौरभ गिरी, डॉ. ए.के. आर्य, सुमित दांगी, रोहित उपाध्याय, संतोष कुशवाहा, मंगल चतुर्वेदी, सौरभ दुबे, देवेंद्र वर्मा, मुल्ले महाराज, रम्मू चतुर्वेदी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *