Home » Uncategorized » रिश्तेदार पिता पुत्र ने पुलिस भर्ती के नाम पर 3 लाख ठगे, पैसे लौटाने से किया इंकार, पुलिस ने लिखा मुकदमा।

रिश्तेदार पिता पुत्र ने पुलिस भर्ती के नाम पर 3 लाख ठगे, पैसे लौटाने से किया इंकार, पुलिस ने लिखा मुकदमा।

रिश्तेदार पिता पुत्र ने पुलिस भर्ती के नाम पर 3 लाख ठगे, पैसे लौटाने से किया इंकार, पुलिस ने लिखा मुकदमा।

मोंठ = थाना क्षेत्र के कुम्हरार गांव निवासी साधना उपाध्याय ने अपने ही रिश्तेदार पिता पुत्र पर पुलिस भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसकी पुत्री खुशी उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसकी जानकारी मिलने पर रिश्तेदार देशदीप त्रिपाठी (निवासी ग्राम बामोर थाना एरच) 4 फरवरी 2024 को उनके घर आया और खुद की पुलिस विभाग में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि देशदीप ने पूरे काम के लिए 15 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 3 लाख रुपये अग्रिम और शेष 12 लाख नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। इसकी पुष्टि उसने उसके पिता पप्पी शर्मा से की तो उसने भी हामी भर दी।रिश्तेदारी के कारण भरोसा करते हुए साधना उपाध्याय ने 3 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद देशदीप ने कुछ समय तक झूठे आश्वासन दिए, लेकिन बाद में संपर्क करना बंद कर दिया।
जब पीड़िता को अन्य लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी पहले भी इस तरह ठगी कर चुका है, तब उसने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी और उसके पिता पप्पी शर्मा ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि रुपये मांगे तो न तो नौकरी लगने देंगे और परिवार को नुकसान पहुंचाएंगे।
पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पिता पुत्र पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

===प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि महिला साधना उपाध्याय तहरीर के आधार पर आरोपी देशदीप त्रिपाठी, पप्पी शर्मा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विविध कार्रवाई की जा रही है।

19 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *