Home » Uncategorized » सड़क चौड़ीकरण में अधिक अधिग्रहण का आरोप, किसानों ने सही मुआवजे की उठाई मांग

सड़क चौड़ीकरण में अधिक अधिग्रहण का आरोप, किसानों ने सही मुआवजे की उठाई मांग

सड़क चौड़ीकरण में अधिक अधिग्रहण का आरोप, किसानों ने सही मुआवजे की उठाई मांग

मोंठ =तहसील मोठ क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर के किसानों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में निर्धारित सीमा से अधिक भूमि अधिग्रहण किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसानों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। किसानों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी भूमि का अधिग्रहण तय सीमा से अधिक कर लिया गया है। आरोप है कि दोनों ओर से आवश्यकता से ज्यादा जमीन सड़क में शामिल कर ली गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार सड़क की चौड़ाई लगभग 76 फीट तक कर दी गई है, जो निर्धारित मानकों से अधिक है। ऐसे में अधिग्रहित भूमि का सही आकलन नहीं हो पा रहा और किसानों को उचित मुआवजा मिलने में भी दिक्कत आ रही है।
किसानों ने मांग की है कि मौके पर पैमाइश कराकर वास्तविक अधिग्रहण का आंकलन किया जाए और उसी के अनुसार मुआवजा सूची में संशोधन कर किसानों को उनका हक दिलाया जाए। इस संबंध में किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की है। इस मौके पर ऑल इंडिया किसान यूनियन के मंडल प्रभारी उमाशंकर राजपूत, राजबहादुर सिंह, अजय शर्मा, मक्खन देवी, चतुर सिंह, शैलेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *