Home » Uncategorized » ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग।

ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग।

ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग।

मोठ = राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी के चलते गौवंशों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीन शेड में अत्यधिक गर्मी और होदों में गर्म पानी होने के कारण पशु बीमार हो रहे हैं। ऐसे में गौसेवकों को दिन में गौवंश चराने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने पंचायतों में कराए गए पक्के कार्यों का लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया है, जिससे ग्राम पंचायतों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने प्रशासन से सभी लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराने और अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा, जिलाध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह राजपूत, मंडल महासचिव अतर सिंह दांगी, मंडल सचिव कुलदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष अनुज द्विवेदी, पर्वत कुशवाहा, वीरेन्द्र कुमार, यशवंत राजपूत, रघुनाथ यादव, शम्भू पटेल, राहुल राजपूत, मुलायम सिंह, श्याम सिंह, महेन्द्र भार्गव, बलवीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *