50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवाएं वितरित।
मोंठ = शाहजहांपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कौशल, डॉ. सचिन यादव, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. नेहा दुबे एवं सुधीर कुमार की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने श्रमिकों का परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
इस दौरान कुल 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के आधार पर जरूरतमंद श्रमिकों को दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को समय रहते स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना है।
25 Views
